फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित

Thu, 14 Dec 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आतिशबाजी और ढोल-नगाड़े की थाप पर विजयी पदाधिकारियों का किया गया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम गुरुवार की शाम घोषित कर दिए गए। प्रभुनाथ पांडेय सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और संजय कुमार सिंह दाढ़ी महामंत्री निर्वाचित हुए हैं जबकि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री पद पर रजनीश कुमार मिश्रा ने जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन


दोनों बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना गुरुवार को एक साथ कराई गई। देर शाम चुनाव नतीजों की घोषणा होने के साथ ही विजयी पदाधिकारियों  के समर्थक खुशी से झूम उठे।  विजयी प्रत्याशियों को उनके अधिवक्ता साथियों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। ढोल-नगाड़े की थाप पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी हुई।

सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। सेंट्रल बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के अनुभव के दो पद पर आनंद मिश्र व बबलू सिंह और 10 वर्ष से कम के अनुभव के दो पद पर अवनीश त्रिपाठी बब्बू व धनंजय पांडेय निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रशासन चेग्वेवारा रघुवंशी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय धर्मेंद्र पटेल, संयुक्त मंत्री प्रकाशन दुर्गेश त्रिपाठी, आय-व्यय निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद सोनकर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

इन पदों पर ये जीते..

जबरदस्त गहमागहमी के बीच अधिवक्ताओं के दोनों संगठनों के चुनाव परिणाम घोषित - फोटो : अमर उजाला
प्रबंध समिति के 15 वर्ष से अधिक अनुभव के सदस्य पद पर अनिल श्रीवास्तव, आनंद पाठक, प्रेमचंद यादव, राजेश सिंह, शशिकांत दुबे और संदीप सिंह निर्वाचित हुए। वहीं, 15 वर्ष से कम अनुभव के सदस्य पद पर अनुपमा श्रीवास्तव, अभिनव त्रिपाठी, राजेश पांडेय, अशोक वर्मा, असित कुमार और प्रभाकर निर्वाचित हुए।

उधर, बनारस बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाठक चुने गए। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के अनुभव के दो पद पर अमित कुमार सिंह व राघवेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के एक पद पर प्रवीण उपाध्याय निर्वाचित हुए।

संयुक्त सचिव प्रशासन स्मिता यादव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और संयुक्त मंत्री प्रकाशन सूर्य कुमार भारती निर्वाचित हुए। केएलके चंदानी, संजय सिंह, रमेश प्रसाद, अरुण शुक्ला, अखिलेश पांडेय, आनंद पाल, राहुल श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, संजय वर्मा और अतुल मिश्रा प्रबंध समिति के सदस्य चुने गए। आय-व्यय निरीक्षक पद पर उत्तीर्ण कुमार निर्विरोध चुने गए हैं जबकि कोषाध्यक्ष पद रिक्त है, जिसे नई कमेटी चुनेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें