फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल और बनारस बार के चुनाव की बजी रणभेरी, पहली बार साथ होंगे दोनों चुनाव

Thu, 16 Nov 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पूर्वांचल के सबसे बड़े अधिवक्ता संगठन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन और देश के पुराने संगठनों में शुमार बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तिथि गुरुवार को घोषित कर दी गई। सेंट्रल बार एसोसिएशन का मतदान 12 दिसंबर और मतगणना 14 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


वहीं, बनारस बार एसोसिएशन के लिए मतदान 13 दिसंबर को और मतगणना 14 दिसंबर को होगी। संभवत: यह पहला ऐसा अवसर होगा जब दोनों बार के चुनाव परिणाम एक साथ 14 दिसंबर को घोषित होंगे।

सेंट्रल बार के अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस और महामंत्री ओमप्रकाश पांडेय ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए एल्डर्स कमेटी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ सिंह और सदस्य शिवानंद पांडेय, अजय श्रीवास्तव, अशोक राय, महफूज खान होंगे। उधर, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय और महामंत्री आनंद मिश्र ने बताया कि मतदान संपन्न कराने के लिए घोषित एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता क्षत्रधारी सिंह और सदस्य अमरनाथ शर्मा, प्रमोद कुमार पाठक, सुरेश कुमार श्रीवास्तव और अवधेश कुशवाहा होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें