फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि: काशी में गंगा तट पर किया गया दीपदान, आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

Thu, 09 Dec 2021 10:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों  की आत्मा की शांति के लिए काशी में गंगा किनारे दीप जलाकर प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
गंगा तट पर जनरल रावत को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13  लोगों को बृहस्पतिवार को काशी में श्रद्धांजलि दी गई। दशाश्वमेध घाट पर मोक्ष दायनी गंगा तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीडीएस समेत सभी की आत्मा की शांति के लिए दीप जलाकर प्रार्थना की गई।

विज्ञापन


शहरभर में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। बिपिन रावत के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक जताने वालों में भाजपा नेता तरुण चुघ, सुनील ओझा, महेश चंद श्रीवास्तव, अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, डॉ. अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, नवरतन राठी, नवीन कपूर आदि मौजूद रहे।

वहीं, भाजपा द्वारा नदेसर मिंट हाउस पर बनाए गये मीडिया सेंटर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अशोक पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, रामचंद्र मिश्र, अशोक तिवारी, संतोष सोलापुरकर आदि रहे। उधर, भाजपा पिछड़ा वर्ग की ओर से नई सड़क गीता मंदिर में श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस से जुड़ीं सीडीएस बिपिन रावत की यादें: चार साल पहले परिवार संग विश्वनाथ मंदिर में लगाई थी हाजिरी, तस्वीरों में देखें

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जीवनदीप शिक्षण समूह परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला राजकीय पुस्तकालय में शोक सभा का आयोजन हुआ। वहीं, बीएचयू सिंहद्वार पर हेलीकॉप्टर हादसे के मृत सीडीएस विपिन रावत को विकासशील इंसान पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।
 
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 लोगों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन से अधिवक्ता काफी मर्माहत रहे। बृहस्पतिवार को कचहरी में अधिवक्ताओं ने शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहकर श्रद्धांजलि दी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार, बनारस बार एसोसिएशन सभागार में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विनोद पांडेय, अशोक उपाध्याय, विवेक सिंह, कन्हैया लाल पटेल, अरुण त्रिपाठी, नित्यानंद राय, रंजन मिश्र, सूर्यभान सिंह, मेराज फारूकी जुग्गन, घनश्याम मिश्र, अमरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें