नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने मंगलवार की दोपहर परिवहन कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक कर्मचारी फॉगिंग मशीन से डीजल चोरी कर रहा था। पूछने पर उसने बताया कि वह आउटसोर्सिंग कर्मचारी है। नगर आयुक्त ने उसकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। डीजल चोरी कर रहे कर्मचारी ने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार बताया। वह ड्राइवर के पद पर तैनात है। नगर आयुक्त ने तत्काल ही सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। वहीं सेवा प्रदाता संस्था और परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिए कि भविष्य में कभी भी नगर निगम के किसी भी विभाग इस व्यक्ति की तैनाती न की जाए। नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि विभागों में निगरानी बढ़ाई जाए।