वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने ग्राम पंचायत अधिकारी अमित वर्मा को निलंबित कर दिया है। उनके ऊपर आरोप है कि अमित वर्मा के पास 11 ग्राम पंचायतों सापेक्ष मनरेगा कार्य में श्रमिक का लक्ष्य 720 के सापेक्ष मात्र 172 श्रमिक कार्यरत होने तथा रिजेक्ट भुगतान अवशेष 46000 रहने, ग्राम पंचायत पिंडरा, करखियाव, रतनपुर एवं सुरई में मनरेगा कार्य नहीं होने का आरोप है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
वहीं, सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने पीएससी भुलनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि विद्यालय के बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराएं। कैंपस के सामने बाउंड्रीवाल निर्माण कराने व दो गेट लगाने को कहा। विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग खड़ंजा लगाने एवं न्यूट्री गार्डन का निर्माण कराएं। विद्यालय के पीछे स्थित भूमि पर मनरेगा पार्क का निर्माण कराएं। निरीक्षण के दौरान कंपोस्ट ग्रांट से क्लास रूम में टाइल्स एवं दरवाजा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है जिसे 1 सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
------------
गैरहाजिर मिलने पर कनिष्ठ सहायक का वेतन रोका
लोहता। सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने काशी विद्यापीठ ब्लाक का निरीक्षण किया। परियोजना कार्यालय काशी विद्यापीठ की मुख्य सेविका अंजना तिवारी, रीता कुशवाहा, गीतांजलि, वंदना यादव, कांति देवी, उषा यादव, आशा देवी, सुषमा मिश्रा, प्रीति पांडे, नेहा पाठक, स्मिता राय एवं वंदना गुप्ता अनुपस्थित पाई गई। मुख्य सेविकाओं को निर्देशित किया गया की प्रतिदिन अपनी लाइव लोकेशन बाल विकास परियोजना अधिकारी काशी विद्यापीठ को फॉरवर्ड करें। किशोरी लाल यादव कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित होने पर वेतन रोका गया। सुरेश कुमार सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अनुपस्थित रहने पर सचेत किया गया।