प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश सिंह, उप प्रबंधक मधुलिका सिंह, प्रधानाचार्या डाॅ. पूनम पांडेय, उपप्रधानाचार्या डाॅ. निशा यादव, अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पावनी सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय टॉप किया। उमानाथ हायर सेकेंडरी स्कूल महरूपुर की छात्रा पावनी सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टॉप किया।
हाई स्कूल के रिजल्ट में पावनी के अलावा 23 अन्य छात्र/ छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी सफल छात्र/छात्राओं को प्रबंधक इंजीनियर शिवेंद्र प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य डाॅ. बूनो डी. नाजरेथ ने बधाई दी।
नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हाईस्कूल का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। नेहरू बालोद्यान की छात्रा आयुषी ओझा ने विद्यालय में सर्वोच्च 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 11 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक अंक पाकर अव्वल रहे। इस उपलब्धि पर प्रबंधक डाॅ. सीडी सिंह, विद्यालय की संचालिका डाॅ. चंद्रकला सिंह, प्रिंसिपल प्रियंका सिंह एवं अध्यापकों ने छात्रों को बधाई दी।
आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुक्खीपुर, बोदकरपुर, जौनपुर का परीक्षा फल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पीके सिंह व संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 10वीं का छात्र आदित्य शर्मा 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे।
द्वितीय स्थान पर आदर्श यादव 95 प्रतिशत अंक एवं विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने 94 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक कुमार एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई दी।