फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आसान प्रश्न पत्र से खिले बच्चों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफिक्स के प्रश्नों में उलझे, विकल्प ने आसान की राह
विज्ञापन


सीबीएसई : बारहवीं में पेंटिंग व अप्लाइड आर्ट की हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शनिवार को बारहवीं में पेंटिंग, ग्राफिक्स, अप्लाइड आर्ट की परीक्षा हुई। परीक्षा में आसान पत्र से की खुशी केंद्रों से बाहर आ रहे छात्रों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य रहा। ग्राफिक्स के एक दो प्रश्न में छात्र थोड़ा उलझे पर प्रश्नों में विकल्प होने से वह हल हो गए। पेंटिंग, अप्लाइड आर्ट के विद्यार्थियों ने बताया कि अर्थशास्त्र के पेपर के अगले ही दिन परीक्षा होने के बावजूद अच्छी तैयारी थी। दो घंटे के पेपर को छात्रों ने समय से पहले पूरा कर लिया।
सोमवार को होगी राजनीति विज्ञान की परीक्षा
सोमवार को इंटरमीडिएट की राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। जिले के 41 केंद्रों पर लगभग पांच हजार बच्चे परीक्षा देंगे। मंगलवार को दसवीं के छात्रों की स्टैंडर्ड गणित व बेसिक गणित की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीगल स्टडीज विषय के पेपर से खुश रहे छात्र
वाराणसी। सीआईएससीई बोर्ड में शनिवार को दसवीं के छात्रों की कला की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर आ रहे छात्रों के चेहरे पर खुशी देख अभिभावक भी संतुष्ट दिखे। वहीं, बारहवीं के छात्रों की लीगल स्टडीज की परीक्षा हुई। छात्रों ने बताया कि प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। जिसे हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
सोमवार को रसायन व कंप्यूटर साइंस की परीक्षा
सोमवार को दसवीं के छात्रों की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। बारहवीं के छात्रों की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें