Varanasi News: सीबीएसई में लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरने को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार छात्रों को बोर्ड परीक्षा के फॉर्म में गलतियों को सुधारने का मौका नहीं मिलेगा।
सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) भरने को लेकर नया निर्देश जारी किया है। इस बार सीबीएसई ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा के फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और विषयों में गलतियों को सुधारने के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेगा। फॉर्म भरने के दौरान विद्यालय और छात्र सतर्कता बरतें। इसमें वही डेटा भरना होता है जिसके आधार पर बच्चे बोर्ड एग्जाम में बैठ पाते हैं।
विज्ञापन
एलओसी में छात्र का नाम, पिता या माता का नाम, जन्मतिथि और चुने गए विषय दर्ज करने होते हैं। यही जानकारी एडमिट कार्ड और मार्कशीट में छपती है। सीबीएसई ने स्कूलों को विकल्प दिया है कि अगर एलओसी में कोई गलती हो जाए तो उसे अंतिम प्रस्तावित तिथि तक संशोधित किया जा सकता है। विद्यालय की एलओसी जमा होने के बाद डेटा वेरिफिकेशन स्लिप मिलेगी। दर्ज विवरण में गलती मिलने पर 13 से 27 अक्तूबर 2025 तक सुधारा जा सकेगा।
अक्सर विद्यार्थी फॉर्म भरते समय या विद्यालय डेटा अपलोड करते समय गलती कर देते हैं। बाद में जब एडमिट कार्ड या मार्कशीट में समस्या आती है तब भागदौड़ करनी पड़ती है। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए यदि आवेदन ठीक से अपलोड किए गए तो गलतियों की संभावना ना के बराबर होगी।
-गुरमीत कौर, समन्वयक सीबीएसई