फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल: विद्यालयों में हृदय रोग से बचाव के बारे में बताएगी बीएचयू की धड़कन टीम, ऐसे करेगी जागरूक

Wed, 24 Sep 2025 01:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विद्यालयों में जन्मजात हृदय रोग से बचाव के बारे में बीएचयू की धड़कन टीम बताएगी। इसके लिए हृदय रोग विभाग, एमएमवी बीएचयू की ओर से धड़कन : एक नई पहल कार्यक्रम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग और महिला महाविद्यालय (एमएमवी) गृह विज्ञान विभाग की ओर से धड़कन : एक नई पहल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसमें विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है। इसे धड़कन टीम नाम दिया गया है। यह टीम विद्यालयों में जाकर बच्चों और किशोरों में जन्मजात और अर्जित हृदय रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेगी। इस दौरान टीम के सदस्य छात्रों को हृदय की सामान्य संरचनाएं, कार्यप्रणाली, उसमें होने वाले बदलाव, हृदय रोगों से बचाव के उपाय, संतुलित पोषण, स्वस्थ जीवनशैली और उपलब्ध उपचार पद्धतियों के बारे में भी बताएंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय (केवी) बीएचयू से हुई। इस दौरान कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। एनोटॉमी विभाग से डॉ. मृण्मयी ने विद्यार्थियों को हृदय की संरचना और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सवालों का जवाब देकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। 

गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. मुक्ता और प्रो. ललिता वाटा ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा को अस्पताल की दीवारों से बाहर निकालकर सीधे समाज तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। जागरूकता ही रोकथाम की पहली सीढ़ी है। हृदय रोग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रतिभा राय ने बताया कि जहां जन्मजात हृदय रोगों का समय पर इलाज संभव है, वहीं अर्जित हृदय रोगों की रोकथाम शिक्षा, पोषण और जीवनशैली में बदलाव से ही संभव है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में सीडीओ का एक्शन: लापरवाही पर तीन चिकित्सा प्रभारियों का वेतन रोका, अकाउंट मैनेजर कार्यमुक्त
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान की समाज-सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।साथ ही स्वस्थ और फिट युवा भारत के संकल्प के अनुरूप है। हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. विकास अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कराने के लिए विद्यालय बीएचयू की धड़कन टीम से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें