फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित और अंग्रेजी में अच्छे, हिंदी-संस्कृत में कच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इसके तहत बच्चों ने गणित और अंग्रेजी के लिए जमकर तैयारी की। लेकिन हिंदी और संस्कृत में पीछे रह गए। नतीजा इस बार के रिजल्ट में बच्चों के नंबर हिंदी व संस्कृत में उम्मीद से बेहतर नहीं आए। शिक्षकों के अनुसार विज्ञान व सोशल स्टडी में भी परिणाम औसत रहा। शिक्षकों के अनुसार कोरोना काल के दौरान इस बार हुए मूल्यांकन का भी रिजल्ट पर काफी असर पड़ा। बहरहाल, शिक्षकों ने बताया कि गणित का भय बच्चों के दिमाग से अब निकल गया है।
विज्ञापन

इस बार हिंदी व संस्कृत के विषय में नंबर कम आने से बच्चे भी निराश हैं। परीक्षा के दौरान एक व दो सवाल भी उलझन भरे रहे। जिसका बच्चों ने जिक्र किया था। कुछ मूल्यांकन का भी विषयों पर प्रभाव पड़ा है। --आभा अग्रवाल, प्रिंसिपल, सीएचएस गर्ल्स इंटर कॉलेज
सोशल स्टडी में भी बच्चों के अंक अच्छा नहीं आए हैं। हालांकि अपने विद्यालय में कुछ बच्चों का 100 प्रतिशत अंक सोशल स्टडी में आया है। ओवर ऑल देखा जाए तो इस बार बच्चों के अंक कम आए हैं। -आरबी कुरील, शिक्षक, केंद्रीय विद्यालय, बीएचयू
विज्ञापन

इस बार संस्कृत विषय में बच्चों का प्रदर्शन ठीक रहा। हालांकि जिस तरह से नंबर आने चाहिए, वैसे नहीं आए। बच्चों के अनुसार परीक्षा में एक दो सवाल भी काफी घुमावदार आये थे। इसका भी कुछ असर है। -विजय लक्ष्मी मिश्रा, संस्कृत शिक्षिका, केंद्रीय विद्यालय
यह तो तय था कि बच्चों ने खूब मेहनत की। लेकिन हिंदी, सोशल स्टडी व संस्कृत में नंबर के मामले में पिछड़ गए। अंग्रेजी व गणित में अच्छा नंबर लाए। कुछ बच्चों ने विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में भी अच्छा प्रदर्शन किए है। -सुभाष मिश्रा, शिक्षक,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें