Varanasi News: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह जारी होगा। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। साथ ही डिजि लॉकर और उमंग एप पर भी रिजल्ट उपलब्ध होंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अगले सप्ताह घोषित होगी। परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। सीबीएसई की ओर से अभी तक परिणाम जारी करने की सटीक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। डिजि लॉकर और उमंग एप पर भी रिजल्ट उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
वाराणसी संभाग के तहत जिले के पांच केंद्रीय विद्यालय हैं इनमें 10वीं के 456 और 12वीं के 436 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में 10वीं में 185, 12वीं में कला वर्ग के 39, वाणिज्य के 23, विज्ञान के 66 विद्यार्थी हैं। केंद्रीय विद्यालय आयर में 10वीं के 26 विद्यार्थी पंजीकृत है।
केंद्रीय विद्यालय न. 4 में कक्षा 10वीं के 50 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। केंद्रीय विद्यालय बरेका में 10वीं के 173 और 12वीं के कला वर्ग में 40, वाणिज्य में 38 और विज्ञान वर्ग में 71 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 10वीं में 155 पंजीकृत हैं। 12वीं के विज्ञान वर्ग में 76, वाणिज्य में 42, कला वर्ग में 41 के विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा परिणाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। परिणाम वेबसाइट पर जारी होंगे। इसकी सूचना एक दिन पहले या उसी दिन दी जाएगी। - डॉ. अजय कुमार मिश्र, उपायुक्त वाराणसी संभाग सीबीएसई