फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीबीआई के हाथ लगी तीन फर्मों की फर्जी एफडीआर, डीआरएम कार्यालय से दस्तावेज ले गई है टीम

Mon, 15 Sep 2025 08:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम कार्यालय में सीबीआई की चार सदस्यीय टीम जांच के लिए आई थी। टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज ले गई। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गतिशक्ति परियोजना में फर्जी दस्तावेज के आधार पर तीन फर्में काम करवा रही हैं। भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की भनक पर सीबीआई की टीम तीन दिन पहले पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम कार्यालय में आई थी। चार सदस्यीय टीम ने तीन फर्मों के दस्तावेज और अन्य कागजात की छायाप्रति साथ ले गई। तीनों फर्मों ने फर्जी एफडीआर लगाया है। इसकी छानबीन लखनऊ मुख्यालय से शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
लखनऊ, वाराणसी और जौनपुर की फर्में इसमें शामिल हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार फर्मों के प्रपत्र में गड़बड़ी मिली है। फर्जी एफडीआर लगाकर काम लिया है। जौनपुर की एक फर्म ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फिक्स डिपाजिट रिपोर्ट के फर्जी पेपर तैयार कराकर जमा कराया है। बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम लहरतारा के डीआरएम कार्यालय के इंजीनियरिंग और लेखा विभाग में आठ घंटे तक गहन छानबीन की थी। दो साल पुराने टेंडर के कार्यों, फर्मों के पेपर और अन्य कई फाइल को खंगाला। 

इसे भी पढ़ें; जौनपुर में भीषण हादसा: छत्तीसगढ़ के दर्शनार्थियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत; नौ लोग घायल
विज्ञापन


शुक्रवार को टीम अपने साथ डीआरएम आफिस के विभागों से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज भी ले गई थी। अब इस मामले में सीबीआई की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार है। रेलवे में फर्जी एफडीआर जमा कर निर्माण कार्य करवाए जाने की शिकायतों की जांच सीबीआई कर रही है। 
विज्ञापन


इसी साल जुलाई महीने में भी सीबीआई की लखनऊ की एंटी करप्शन टीम यहां आई थी। तीन महीने के भीतर दूसरी बार डीआरएम ऑफिस में टीम के आने से अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें