फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के लिए सीबीआई ने वाराणसी में डाला डेरा, मिर्जापुर की पहाड़ी में मिला था शव

Tue, 23 Feb 2021 01:09 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के गोला दीनानाथ के शुभम केशरी और महमूरगंज के रवि पांडेय की हत्या की तफ्तीश के लिए सीबीआई की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है। सोमवार को रवि के पिता और बहन से घटना के संबंध में छह घंटे तक पूछताछ  हुई। पूछताछ का यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान सीबीआई की ओर से पीड़ित परिजनों को यह भी आश्वस्त किया गया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा।

विज्ञापन


22 दिसंबर 2020 को शुभम और रवि गायब हो गया था। जनवरी महीने में दोनों का शव मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र की पहाड़ी में मिला था। तफ्तीश में जुटी पुलिस ने दोनों की हत्या के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस बीच शुभम के भाई शिवम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दाखिल की। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने शुभम और रवि का अपहरण कर हत्या कर दी है। आरोप को लेकर दाखिल जिला पुलिस के जवाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी। 

विज्ञापन

जांच के क्रम में सीबीआई की टीम रविवार को शहर आ गई। सीबीआई की टीम ने रवि के परिजनों से उसके गायब होने से लेकर उसके शव बरामद होने तक के घटनाक्रम के बारे में बिंदुवार पूछा। इस बीच शुभम का भाई शिवम भी पहुंचा था। रवि के परिजनों को सीबीआई ने मंगलवार को भी बुलाया है। रवि की बहन और उसके पिता ने बताया कि सीबीआई की जांच पर हमें पूरा भरोसा है और पूरा विश्वास है कि हमारे साथ न्याय होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें