फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने करोड़ों के फर्जीवाड़े के आरोपी को सोनभद्र से किया गिरफ्तार, रिमांड पर ले गई शिलांग

Fri, 15 Jan 2021 08:06 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मेघालय की राजधानी शिलांग में हुए करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में सीबीआई यूपी के सोनभद्र जनपद पहुंची। अनपरा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी एक युवक को गिरफ्तार करते हुए  शुक्रवार को सीबीआई ने सोनभद्र न्यायालय में पेश किया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को शिलांग ले गई। फर्जी बिलों के सहारे करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े की बात सामने आई है। शिलांग के एक कालेज के प्रधानाचार्य के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नोटिस के बाद भी पेश नहीं होने पर वांछित आरोपी बजरंग नगर निवासी रंजीत गुप्ता को सीबीआई ने बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


अनपरा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी रंजीत गुप्ता अपने फर्म का प्रयोग सरकारी कामों में कर रहा था। शिलांग में हुए घोटाले में भी रंजीत गुप्ता का फर्म प्रयोग हुआ है, जिसमें फर्जी बिलों के सहारे करोड़ों का लेनदेन हुआ है। सीबीआई के उप निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि शिलांग में पकड़े गए आरोपियों व जांच के क्रम में पाया गया कि फर्जीवाड़े में जो फर्म बार-बार प्रयोग हो रही थी, वह रंजीत गुप्ता की थी। रंजीत गुप्ता के खाते में करोड़ों रुपये के लेनेदेन हुए हैं।

इस फर्जीवाड़े में और भी कई फर्मों पर लेनदेन हुआ है। उसकी भी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। जल्द ही उन फर्मों के प्रोपराइटर तक जांच की आंच पहुंचेगी। दो दिनों से अनपरा में सीबीआई टीम डेरा जमाये थी। इससे पहले बुधवार को भी आरोपी रंजीत गुप्ता को पकड़ने की तैयारी थी लेकिन आरोपी सीबीआई के हाथ नहीं आया। बुधवार को आरोपी अपने जन्मदिन की पार्टी में मशगूल रहा। बृहस्पतिवार को सुबह ही सीबीआई ने घर पर छापा मारकर आरोपी रंजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें