वाराणसी में मोबाइल चोरी का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। मौका था मौलाना बाबा के उर्स के उत्सव का और लोग जश्न मना रहे थे। काफी भीड़ थी, शोरगुल था। तभी एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति के कुर्ते से मोबाइल निकालकर अपनी जेब में रख लिया। सीसीटीवी में जेब में मोबाइल रखते ही शख्स तेज कदमों से भागता नजर आ रहा है।
वाराणसी में थाना आदमपुर के कोयला बाज़ार में शनिवार रात मौलाना बाबा के उर्स के मौके पर नई सड़क हंकार टोला फैज खान वक्ती का मोबाइल चोरी हो गया।
विज्ञापन
मजे की बात ये है कि मोबाइल चोरी का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। मौका था मौलाना बाबा के उर्स के उत्सव का और लोग जश्न मना रहे थे। काफी भीड़ थी, शोरगुल था। तभी एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति के कुर्ते से मोबाइल निकालकर अपनी जेब में रख लिया। सीसीटीवी में जेब में मोबाइल रखते ही शख्स तेज कदमों से भागता नजर आ रहा है।
नई सड़क हंकार टोला फैज खान वक्ती को जब फोन चोरी होने का पता चला तो उन्होंने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। कुछ पता नहीं लगने पर सीसीटीवी खंगाला गया। फुटेज में चोरी की पूरी वारदात दिख रही है। फैज खान वक्ती ने आदमपुर थाने की पुलिस को तहरीर दे दी है।