फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस पर गोतस्कर ने चलाई गोली, मुठभेड़ में घायल होने के बाद अरेस्ट; हथियार और कारतूस बरामद

Sat, 17 Oct 2026 09:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

गड़वार थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में कथित गोतस्कर सुगनी नट घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर सीएचसी रतसड़ भेजा गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने गोवंश तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस मुठभेड़ में कथित गोतस्कर सुगनी नट (32) घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रतसड़ भेजा। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी के अनुसार, 17 अक्तूबर की रात करीब 12:55 बजे गड़वार थानाध्यक्ष हितेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शाहपुर नट बस्ती के पास नहर की पुलिया पर एक संदिग्ध मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस का आरोप है कि खुद को घिरता देख संदिग्ध ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी रतसड़ ले जाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आवारा गोवंश को बिहार ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सुगनी नट के आवारा गोवंश की तस्करी से जुड़ी घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली है। आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आवारा गोवंश को वाहनों में लादकर वध के लिए बिहार ले जाता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कथित गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सुगनी नट बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। बरामद हथियार और कारतूस के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपी के कथित साथियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें