फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Feb 2020 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन

भदोही के भाजपा विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के बेटों और भतीजों पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

विज्ञापन


बुधवार को भदोही कोतवाली में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि विधायक के भतीजे संदीप तिवारी ने शादी का झांसा देकर छह साल दुष्कर्म किया था।

सोमवार को भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी एवं उनके परिवार वालों पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बयान दर्ज किए थे। महिला ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री से गुहार लगाएगी।

विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले वाराणसी की एक विधवा महिला ने भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके बेटों और भतीजों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी।

शुरुआती जांच में भदोही के एक होटल के अभिलेख खंगाले गए थे। महिला थाने की पुलिस ने वाराणसी जाकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया था। महिला के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच से जुड़ी जानकारी के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने महिला को एसपी कार्यालय बुलाया था। करीब एक घंटे तक एसपी ने पीड़ित महिला से बातचीत की और उसका बयान दर्ज किया। पीड़ित महिला ने कहा कि जांच में किसी आरोपी का नाम कटा तो वह चुप नहीं बैठेगी। मामले को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें