फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड गायिका हार्ड कौर पर मुकदमा दर्ज, संघ प्रमुख और योगी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Thu, 20 Jun 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
हार्ड कौर
विज्ञापन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को कैंट थाने में बॉलीवुड गायिका हार्ड कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी की तहरीर पर की गई है।

विज्ञापन


पांडेयपुर दौलतपुर निवासी अधिवक्ता शशांक शेखर के अनुसार हार्ड कौर ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आरएसएस प्रमुख और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हार्ड कौर की टिप्पणियों से आमजन आहत हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 

इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल की सौंपी जाएगी। सर्विलांस सेल की रिपोर्ट के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें