फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : जिला अस्पताल में नर्सों के डांस का मामला- CMO ने उपमुख्यमंत्री को भेजी जांच रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

Fri, 22 Nov 2024 12:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : इसका संज्ञान लेते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ से जांचकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने लगाये ठुमके। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों के प्रमोशन की पार्टी में डांस करने के मामले की जांच पूरी हो गई है। चार सदस्यीय कमेटी ने मामले की जांच कर जो रिपोर्ट सीएमओ को दी थी उसको सीएमओ ने यूपी के उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री को भेज दिया है। अब सभी की नजरें इस मामले में होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों के प्रमोशन को लेकर पिछले सप्ताह बुधवार को स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों के हिंदी, भोजपुरी गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन


उन्होंने सीएमओ को एक सपताह में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। मामले में मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.सत्येन राय की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी ने स्टाफ नर्स, कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के बाद अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो जांच कमेटी ने भी अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधि को गलत माना है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को भेज दी गई है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई इस मामले में की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें