फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक को अगवा करने का मामला: ब्लैक फॉर्च्यूनर कार जब्त, मालिक की तलाश में दबिश जारी

Sat, 01 Oct 2022 03:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पेट्रोल पंप संचालक के अपहरण मामले में पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, गाड़ी मालिक और आरोपी उसके भाई दिलीप की तलाश में शिवपुर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
ब्लैक फॉर्च्यूनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के तरना भेल स्थित पेट्रोल पंप संचालक के अपहरण मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी देर रात जब्त कर लिया। वहीं, गाड़ी मालिक और आरोपी उसके भाई दिलीप की तलाश में शिवपुर पुलिस दबिश दे रही है। रेस्टोरेंट के बाहर नशे में धुत होकर हंगामा करने से टोकने पर मनबढ़ों ने पंप संचालक को इसी फॉर्च्यूनर गाड़ी में अगवा करने का प्रयास किया था।

विज्ञापन

ब्लैक कलर की यह गाड़ी दौलतपुर पांडेयपुर के रहने वाले प्रदीप सिंह के नाम से है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत मढ़वा का रहने वाला रामजी त्रिपाठी उर्फ रामा, जैतपुरा का मुकेश और श्रीनगर पहाड़िया का रहने वाला संजय है। जबकि चौथा आरोपी दिलीप सिंह दौलतपुर भक्तिनगर का रहने वाला है। फॉर्च्यूनर दिलीप के भाई के नाम से है। 
शिवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव के अनुसार तरना में कलकत्ता पेट्रोल पंप संचालक विवेकानंद सिंह का रेस्टोरेंट भी है। गुरुवार रात फॉर्च्यूनर से चार लोग शराब के नशे में धुत होकर रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

टोकने पर रेस्टोरेंट संचालक को अगवा करने का प्रयास किया। कर्मचारियों की जुटने पर घिरता सभी भाग निकले। पंप पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज में अगवा करने की घटना कैद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें