गौरतलब है कि ददरी में अदाणी ग्रुप द्वारा मेगा पावर प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना के लिए 135 पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी, लेकिन आरोप है कि लगभग 200 पेड़ों की कटाई कर दी गई। मामले की जानकारी होने पर वन विभाग और सिंचाई विभाग ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रुकवा दिया था और जांच शुरू की थी।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह पावर प्रोजेक्ट मिर्जापुर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कंपनी का दावा है कि हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।