प्रदेश के कई कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में एक साथ नौकरी कर और लगभग 1 करोड़ की तनख्वाह लेकर चर्चित हुई अनामिका शुक्ला के खिलाफ मंगलवार को वाराणसी के जंसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अनामिका के खिलाफ यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर की गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी के अनुसार, जंसा क्षेत्र के देईपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। आवासीय विद्यालय में विज्ञान विषय की पूर्णकालिक शिक्षिका के पद के लिए नवंबर 2019 में विज्ञापन निकाला गया था। विज्ञापन निकलने पर मैनपुरी जिले के बेवर थाना के हसनपुर की मूल निवासी और जौनपुर के मई बरपुर में रहने वाली अनामिका शुक्ला सहित 53 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र मिले।
ये भी पढ़ें: यूपीः 25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका 'अनामिका' की हकीकत खोलेगी एसटीएफ!