उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मुकदमा दर्ज होने से नाराज एक आरोपी बुधवार को हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसीदहां गांव का है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
युवक पर महिला को जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसका कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। गौरतलब है कि 23 अक्तूबर को हुई घटना में लगभग एक माह बाद 27 नवंबर को जली महिला की मां ने थाने में तहरीर दी। मंगलवार को गोपीगंज थाने पुलिस ने केस दर्ज किया था।