फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार सेना के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, पीएम और सीएम पर की थी अपमानजनक टिप्पणी 

Thu, 28 Jan 2021 01:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में हाल ही में जुलूस निकालने वाले सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल की मुसीबत बढ़ गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर डॉ. पटेल के खिलाफ वाराणसी के शिवपुर थाने में थाना प्रभारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉ. आरएस पटेल की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं।

विज्ञापन


शिवपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार, 26 जनवरी की रात वह गश्त के लिए क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो देखा, इसमें सिंधौरा थाना के खानपुर के मूल निवासी और उसरपुरवा में रहने वाले डॉ. आरएस पटेल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के जन्म स्थान और मूलवंश को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे।

इस अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में जिले के संभ्रांत लोगों ने भी उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर आपत्ति जताते हुए डॉ. आरएस पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसलिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी करने के अलावा शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में डॉ. आरएस पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें