फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : राजा जयचंद के बारे टिप्पणी पर कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ वाद दायर

Wed, 04 Dec 2024 11:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में कथा कह रहे देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ आगरा में वाद दायर किया गया है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता अजय प्रताप ने आरोप लगाया है कि इन्होंने राजा जयचंद के बारे में आपराधिक टिप्पणी की है। जिससे आहत होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली है।
विज्ञापन
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रही कथा के दौरान राजा जयचंद के बारे में टिप्पणी से आहत अधिवक्ता अजय प्रताप ने कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पर आपराधिक मानहानि 356 (2) के अधीन सिविल जज (जूनियर डिविजन)-1 की अदालत में वाद दायर किया है।

विज्ञापन


वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि देवकी नंदन ठाकुर ने वाराणसी में चल रही कथा में 2 दिसंबर को राजा जयचंद के बारे में आपराधिक टिप्पणी की। उन्होंने कथा में कहा कि भारत विभाजन व कश्मीरी ब्राह्मणों के नरसंहार के लिए जयचंद दोषी हैं। जयचंदों से सनातन धर्म को खतरा है। इन्हीं के कारण पाकिस्तान बना।

वहीं वादी अधिवक्ता का कहना है कि भारत विभाजन व कश्मीरी ब्राह्मणों का नरसंहार धर्म आधारित था। किसी और के कृत्य के लिए राजा जयचंद दोषी कैसे हो सकते हैं? उन्हें अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि जो यह साबित करता हो कि जयचंद गद्दार थे।
विज्ञापन


यह है इतिहास
जयचंद कन्नौज के राजा थे। जौनपुर सिविल न्यायालय में अटाला माता मंदिर केस विचाराधीन है। ऐतिहासिक साक्ष्य यह प्रमाणित करते है कि अटाला माता मंदिर महाराज जयचंद ने बनवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें