फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर मुकदमा, चौपाल में पीएम और सीएम के खिलाफ दिए थे विवादित बयान

Wed, 27 May 2020 08:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाने में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। छह मई को पूर्व मंत्री ने इसी क्षेत्र के पडराव गांव में लॉकडाउन के बीच चौपाल लगाई थी, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार पर अभद्र टिपप्णियां की थी।

विज्ञापन


इस दौरान उनके समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई थीं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद 8 मई को मुकदमा दर्ज किया गया। इसका खुलासा मंगलवार को जनता दल यू के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार तिवारी की ओर से एसपी को पत्रक देने के बाद बुधवार को हुआ। 

थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया की पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने छह मई को करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ चौपाल लगाई थी। जिसमें पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई थी।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आते ही पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों के खिलाफ 8 मई को लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। एसपी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर लाकडाउन का उल्लंघन करने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें