फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद छुट्टी पर गए सीआरओ, लाखों के गबन का है आरोप

Thu, 09 Jan 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चार साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में औरैया के अजीतमल नगर पंचायत में हुए गबन में आरोपी बनाए गए बनारस के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) अनिल त्रिपाठी अचानक छुट्टी पर चले गए। उन पर नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में हुये निर्माण और सामान खरीद फरोख्त में लाखों रुपये का गबन का आरोप है।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने जिलाधिकारी को पिता की बीमारी की जानकारी देकर अवकाश लिया है। मगर, मुकदमा दर्ज होने के बाद उनके जाने से प्रशासनिक महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर, सीआरओ के नहीं होने से जिले में राजस्व मामलों का निपटारा नहीं हो रहा है।

वाराणसी के मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल त्रिपाठी वर्ष 2013 से 2016 के बीच औरैया में तैनात थे। उस समय इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने में बिलों में हेराफेरी की गई। इसके अलावा सीसी रोड, पुलिया आदि के निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में 18 दिसंबर 2019 को औरैया के अजीतमल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें आरोपी बनाए गए सीआरओ अनिल कुमार त्रिपाठी अवकाश पर चले गए हैं। उधर, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि सीआरओ ने पिता के अस्वस्थ्य होने पर अवकाश की सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें