फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: वाराणसी में 'आप' प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज, चुनाव प्रचार सामग्री पर नहीं दर्ज था मुद्रक और प्रकाशक का नाम

Sun, 30 Jan 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-गाजीपुर सीमा पर चेकिंग कर रही पुलिस ने एक वाहन से आम आदमी पार्टी की प्रचार सामग्री के साथ एक प्रत्याशी को पकड़ा।  चुनाव प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम और पता नहीं दर्ज था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुनाव सामग्री को जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान जंगीपुर विधानसभा से आप प्रत्याशी को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में वाहन चेकिंग के दौरान गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा के आम आदमी पार्टी (आप)  के प्रत्याशी कालीचरण यादव के वाहन से पुलिस ने चुनावी प्रचार सामग्री बरामद किया।  बरामद चुनाव सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम दर्ज नहीं था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुनाव सामग्री को जब्त कर लिया। प्रत्याशी को चालान के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार शाम चौबेपुर थाने की पुलिस वाराणसी-गाजीपुर सीमा पर स्थित रजवारी पुल संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान एक गाड़ी में एक व्यक्ति के हाथ में झोले में कुछ सामग्री दिखाई दी। जांच करने पर अवैध चुनाव प्रचार सामग्री पंपलेट, स्टीकर, झंडा, टोपी आदि बरामद हुआ। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने खुद को कालीचरण यादव जंगीपुर विधानसभा का आप पार्टी का प्रत्याशी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद चुनाव सामग्री पर मुद्रक का नाम दर्ज न होने का कोई अभिलेख न दिखा पाने पर रविवार को 127 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कर चुनाव सामग्री जब्त कर लिया गया।  सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय के अनुसार सामग्री जब्त कर प्रत्याशी को चालान के बाद छोड़ दिया गया।
पढ़ेंः वाराणसी की कैंट सीट से राकेश और अजगरा से सत्य प्रकाश को 'आप' ने बनाया प्रत्याशी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें