पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल, पवन जायसवाल और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस बाबत सीडीओ और प्रभारी बीएसए प्रियंका निरंजन ने बताया कि यह कार्रवाई फोन के विवरणों व अन्य अभिलेखों की पड़ताल के बाद की गई है। प्रधान प्रतिनिधि ने जानबूझ कर सब्जी नहीं मंगवाई और मीडिया को बुलाकर वीडियो बनवा लिया। शासन के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।