फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : स्कूल में बच्चों को रोटी के साथ नमक खिलाने का खुलासा करने वाले पत्रकार पर मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Sep 2019 12:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
नमक से रोटी खा रहे स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के सिऊर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुछ दिनों पूर्व मिड डे मील में बच्चों को रोटी-नमक खिलाने के मामले में बीईओ ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ शनिवार रात मुकदमा दर्ज कराया। इन पर साजिश पूर्वक वीडियो बनाने का आरोप है।

विज्ञापन




कुछ दिन पहले विद्यालय में बच्चों को नमक-रोटी खिलाने का वीडियो वायरल हुआ था। शनिवार रात खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ कूट रचित तरीके से वीडियो बनाकर वायरल करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिऊर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल ने षड्यंत्र कर एक पत्रकार की मदद से वीडियो बनवाकर वायरल कराया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल, पवन जायसवाल और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस बाबत सीडीओ और प्रभारी बीएसए प्रियंका निरंजन ने बताया कि यह कार्रवाई फोन के विवरणों व अन्य अभिलेखों की पड़ताल के बाद की गई है। प्रधान प्रतिनिधि ने जानबूझ कर सब्जी नहीं मंगवाई और मीडिया को बुलाकर वीडियो बनवा लिया। शासन के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें