फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धोखाधड़ी में दो नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री धाम कॉलोनी छतरीपुर निवासी पीड़िता रेखा विश्वकर्मा ने धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को दो नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी के अनुसार पीड़िता रेखा ने तहरीर में बताया कि वह गायत्री धाम कॉलोनी छतरीपुर के भानुप्रताप यादव के मकान में किराये पर रहती थी। उसके बगल में किराये पर रहने वाली किरण पटेल और शमीना ताहिर कुरैशी उर्फ ज्योति पटेल ने उससे भटौली में जमीन खरीदने में धोखाधड़ी की। शमीना उर्फ ज्योति ने उससे कहा कि उसने भटौली में एक जमीन का सट्टा कराया है। छह लाख रुपये देकर रेखा के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा देगी। रेखा ने दो लाख रुपया खाते में दिए और शेष पैसा चार लाख नगद दे दिए, लेकिन जमीन की महीनों बाद भी रजिस्ट्री नहीं हुई। मौके पर जाने पर पता चला कि जिस जमीन के लिए पैसे दिए हैं वो है ही नहीं। दबाव बनाने पर दो लाख 25 हजार रुपये ही वापस मिले। शेष तीन लाख 75 हजार रुपये मांगने पर गाली गलौज करती है और जान से मारने की धमकी देती है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें