प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारकों को साल में दो बार निशुल्क गैस रिफिलिंग की सुविधा दी गई है। पहली बार नवंबर-दिसंबर माह और दूसरी बार जनवरी से मार्च के बीच गैस रिफिलिंग मिलेगी। जिलापूर्ति अधिकारी उमेश मिश्र ने बताया कि जिले में 231486 लोग उज्ज्वला कनेक्शन धारक हैं। लेकिन इसका लाभ उन्हें ही मिल पाएगा जिनका आधार बैंक खाते से लिंक है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है वे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें और संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर अपना आधार प्रमाणित करा लें। ऐसा न होने पर उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।