हिंदुओं को आतंकी और हिंदू संगठनों को आतंकवादी कहने के बाबत फिल्म अभिनेता कमल हासन के बयान के खिलाफ वाराणसी कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (षष्ठम) की अदालत ने शनिवार को दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत ने इस मामले में परिवादी के बयान के लिए अगली तिथि 22 नवंबर नियत कर दी।
शिवपुर के खुशहाल नगर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी की ओर से दाखिल इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्मों से राजनीति में आने की तैयारी कर रहे तमिल फिल्म अभिनेता तमिल पत्रिका में अपने नियमित स्तम्भ में लिखा है कि हिन्दू आतंकवाद है।
उन्होंने हिन्दू संगठनों को कट्टर पंथी बताते हुए उन्हें आतंकियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। अभिनेता ने हिन्दुओ को हिंसक भी बताया है। अदालत मव दाखिल प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता ने अभिनेता को तलब कर उन्हें दंडित करने की मांग की है।
पढ़ें:- फिल्म अभिनेता कमल हासन बोले -हकीकत बन चुका है हिंदू आतंकवाद, बवाल
आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने ‘आनंद विकतन’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र में अपने नियमित कॉलम में हासन ने लिखा है कि हिंदू आतंकवाद नहीं है। गुजरे जमाने में हिंदू दक्षिणपंथी अन्य धार्मिक समूहों के साथ अपने विवादों पर सिर्फ बौद्धिक बहस किया करते थे, लेकिन जैसे ही यह तरीका नाकाम होने लगा, वे बाहुबल का सहारा लेने लगे और अब उन्होंने हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लिया है।