फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन का 13वां दिन: प्रो.ओमशंकर के समर्थन में फिर आए छात्र, गाजीपुर और वाराणसी में निकला मशाल जुलूस

Thu, 23 May 2024 09:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: हृदय रोग विभाग में अनशन पर बैठे प्रो. ओमशंकर ने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार के तहत मरीजों को बेहतर जांच, इलाज की सुविधाएं मिलनी चाहिए। आश्चर्य की बात यह है कि आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने मार्च को एसएसबी का चौथा तल और आधा पांचवां तल देने का लिखित पत्र दिया था, लेकिन अब तक मरीजों को जगह नहीं मिली। जब तक मांगें नहीं मानी जाती हैं तब तक अनशन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
डॉक्टर ओमशंकर के चैंबर में कुछ ऐसा रहा नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का चौथा तल और पांचवां तल हृदय रोग विभाग को आवंटित करने की मांग के लिए प्रोफेसर ओमशंकर का अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। अनशन के समर्थन में जहां गाजीपुर के जमानियां स्थित हिंदू पीजी कॉलेज के छात्रों ने मार्च निकाला वहीं विश्वविद्यालय परिसर में भी शाम को मशाला जुलूस निकालकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के हृदय रोग विभाग में अनशन स्थल पर पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने अपना समर्थन दिया। इधर अनशन के 13वें दिन भी बीएचयू के शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ छात्र प्रो. ओमशंकर का समर्थन करने पहुंचे।

विज्ञापन


गुरुवार को परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के बाहर से हाथ में मशाल जुलूस लेकर छात्र निकले तो पहले तो सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन छात्र आगे निकल गए। यहां से छात्र सिंह द्वार पहुंचे। इस दौरान कुलपति आवास के बाहर भी छात्रों ने नारेबाजी की। पूरे जुलूस के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी हर गतिविधि पर नजर बनाए थे। 

इस दौरान मारुति मानव, अनुपम कुमार, अजीत यादव, शुभम, कमलेश, सिद्धी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर प्रो. ओमशंकर का कहना है कि आईएमएस निदेशक जब अपने लिखित आदेश ही मुकर रहे हैं तो क्या कहा जाए। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक अनशन खत्म नहीं होने वाला है।

विज्ञापन

गाजीपुर के भी निकाला जुलूस

जमानिया स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में आमरण अनशन पर बैठे हृदयरोग रोग विभागाध्यक्ष के समर्थन में जुलूस निकाला।

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक बीएचयू के सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के नवीन भवन सुपर स्पेशियलिटी के चौथे तल पर हृदय रोगियों के लिए आवंटित बेड्स पर चिकित्सा अधीक्षक की ओर से डिजिटल लॉक लगा देने से हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। 

हृदय रोगियों के साथ चिकित्सा अधीक्षक द्वारा किये जा रहे भेदभाव से खिन्न होकर हृदय रोग विभागाध्यक्ष डा. ओमशंकर बीते 11 मई से आमरण अनशन पर बैठ कर लॉक खोलवाने के लिए संघर्षरत हैं। उनके संघर्ष को आज तक बीएचयू प्रशासन नजर अंदाज कर रहा है। जुलूस निकाल रहे छात्रों ने कहा कि यह लड़ाई स्वास्थ्य कानून की लड़ाई है। देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य की गारंटी मिलनी चाहिए। 

बीएचयू में पूर्वांचल सहित पड़ोसी राज्य बिहार से मरीज आते हैं ऐसे में बीएचयू चिकित्सा अधीक्षक की मनमानी नहीं चलने दिया जाएगा। जब तक हृदय रोगियों के साथ न्याय नहीं हो जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर सचिन सिंह यादव, निलेश यादव, विकास यादव, पिंटू यादव, तरुन आदि मौजूद रहे।

बीएचयू के प्रोफेसर ओमशंकर के आमरण अनशन को माले का समर्थन
भाकपा (माले) ने आमरण अनशन पर बैठे बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर का समर्थन किया है। पार्टी के ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव क्षेत्र में 12 दिनों से अनशन कर रहे हृदय रोग चिकित्सक के मुद्दे जनहित के हैं। सच से भाजपा सरकार के परहेज के कारण उनकी अनदेखी हो रही है। माले की एक टीम अपना समर्थन देने के लिए अनशनकारी प्रोफेसर से मिलने जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें