फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छह दिन में छह किलो घटा डॉक्टर ओमशंकर का वजन, विभिन्न लोगों ने दिया समर्थन; कार्रवाई का इंतजार

Thu, 16 May 2024 03:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में हृदय रोग के मरीजों को आवंटित बेड पर भर्ती करने और एमएस को हटाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रोफेसर ओम शंकर के समर्थन में बीएचयू परिसर में छात्रों ने आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया था। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संकायों के छात्रों के अलावा छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 
विज्ञापन
अनशन के दौरान भी मरीजों की जांच करते डॉक्टर ओमशंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में हृदय रोगियों को आवंटित बेड पर भर्ती करने और चिकित्सा अधीक्षक के हटाए जाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओमशंकर को शिक्षकों, छात्रों, राजनीतिक दलों के साथ ही अब सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है।
विज्ञापन


अनशन के छठवें दिन गुरुवार को भी बीएचयू के शिक्षकों और छात्रों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के डॉक्टरों की टीम ने छठे दिन भी स्वास्थ्य परीक्षण किया।

डॉक्टरों के अनुसार. हालांकि प्रोफेसर ओम शंकर ने भोजन त्याग दिया है, ऐसे में उनके वजन में करीब छह किलो की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी सामान्य से कम हो गया है। अनशन के छह दिन बीत गए अब बीएचयू प्रशासन की ओर से प्रोफेसर ओम शंकर की मांगों पर कार्यवाही का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें