फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; दो घायल

Thu, 01 Jan 2026 06:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में वाराणसी-भदोही मार्ग पर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
car accident - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-भदोही मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, हालांकि रास्ते में ही एक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी लोहता राजबहादुर मौर्य ने बताया कि एक कार से तीन लोग जंसा की ओर से चांदपुर की तरफ जा रहे थे। कस्बे के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार सवार सिद्धार्थ (30), श्रेयस (32) और सुजीत (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में सुजीत पुत्र शिवशंकर निवासी जंसा की मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें