फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खड़े ट्रक से टकराई कार, वाराणसी के समाजसेवी की मौत; सुल्तानपुर में हुआ दर्दनाक हादसा

Sun, 02 Jun 2024 06:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Azamgarh News: सुल्तानपुर में हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे में एक अन्य लोग घायल हुए हैं। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र चांदा में बैतीकलां गांव के पास रविवार सुबह खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार वाराणसी के समाजसेवी व उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीपी कमैचा सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में घायल समाजसेवी की मौत हो गई।

विज्ञापन


रविवार सुबह चांदा थाना क्षेत्र के बैतीकलां गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लखनऊ जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान समाजसेवी हेमंत सिंह (52) निवासी चंदुआ काशी विद्यापीठ रोड, वाराणसी कैंट व सदानंद (46) निवासी सिंघौरा, चकदुल्ला फूलपुर, बसंतपुर, वाराणसी के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें