वाराणसी में शुक्रवार को बाबा कीनाराम में से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग । संवाद
- फोटो : Samvad
सनातन रक्षा परिषद एवं भाजयुमो, महानगर के संयुक्त तत्वावधान श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर भव्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बाबा कीनाराम आश्रम से प्रारंभ होकर शिवाला, सोनारपुरा, बंगाली टोला, मदनपुरा, जंगमबाड़ी होते हुए गौदौलिया चौराहे पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परंपरागत रूप से आयोजित श्री रामनवमी यात्रा का यह पांचवां वर्ष था। यात्रा में मुख्य आकर्षण श्रीराम की झांकी और हनुमानजी की वानर सेना थी। सनातन रक्षा परिषद के सदस्यों ने यात्रा के दौरान मदनपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। यात्रा का समापन गोदौलिया चौराहे पर नंदी जी की आरती के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक नितिन रहे। यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने किया। संयोजन सुयश अग्रवाल, सिद्धेश जिंदल, गुलशन कपूर एवं मोहित जायसवाल ने किया।