फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बनी आग का गोला: चलती गाड़ी में अचानक धुआं देख बाहर निकल गए लोग, धू-धू कर जला वाहन

Mon, 29 Apr 2024 02:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में चलती कार आग का गोला बन गई। राजघाट पुल पर चलती कार से अचानक धुआं निकलता देख उसमें सवार लोग बाहर निकल गए। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई, और गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के राजघाट पुल पर सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। धू-धू कर जलती कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी से जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि चंदौली के कमालपुर पोस्ट के गोपालपुर गांव निवासी हबीब खान अपनी अर्टिगा गाड़ी से बनारस की ओर जा रहे थे। उक्त गाड़ी में तीन अन्य लोग भी सवार थे। 

कार जैसे ही पड़ाव चौराहे से राजघाट पुल की तरफ चढ़ी, गाड़ी के इंजन से धुआं उठने लगा। यह देख लोग हतप्रभ रह गए। आनन-फानन कार सवार सभी लोग गाड़ी से बाहर निकले और आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को क्षति नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें