फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: वाराणसी से एक घंटे में तय होगा खजुराहो का सफर, विंटर शेड्यूल जारी; यहां पढ़ें - पूरी जानकारी

Mon, 29 Apr 2024 01:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

खजुराहो-वाराणसी विमान सेवा फिर से शुरू होगी। इसके लिए विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। यह सेवा फिर से शुरू होने से विदेशी पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
Flight - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटकों की सुविधा के लिए खजुराहो-वाराणसी विमान सेवा फिर शुरू हो रही है। विमानन कंपनी ने इसका विंटर शेड्यूल जारी किया है। खजुराहो के लिए इंडिगो की फ्लाइट 27 अक्तूबर से उड़ान भरेगी। एक घंटे में ही वाराणसी से खजुराहो का सफर तय होगा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो ने वाराणसी-खजुराहो के बीच सीधी विमान सेवा का विंटर शेड्यूल जारी किया है। विमान संख्या 6ई 2361 बाबतपुर से दोपहर 12:55 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 2 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेगा। यही विमान 6ई 2232 बनकर खजुराहो से दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरकर अपराह्न 3:25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। 

टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि गर्मी का सीजन जैसे ही खत्म होगा, विदेशी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ती है। विमान सेवा की बुकिंग शुरू हो गई है। वाराणसी और खजुराहो के बीच विदेशी सैलानियों का आवागमन होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें