फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आदर्श स्टेशन के रूप में चुना गया कैंट स्टेशन, रेल मंत्री देंगे राजभाषा शील्ड और पुरस्कार

Wed, 08 Feb 2023 02:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के अनुसार राजभाषा हिंदी के प्रयोग प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलमंत्री राजभाषा शील्ड व ट्रॉफी और चल वैजयंती पुरस्कार योजना लागू है।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेलमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में चुना गया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही कैंट स्टेशन निदेशक को राजभाषा शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। रेलवे बोर्ड से यह सूचना मिलते ही कैंट स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष है। 

विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के अनुसार राजभाषा हिंदी के प्रयोग प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलमंत्री राजभाषा शील्ड व ट्रॉफी और चल वैजयंती पुरस्कार योजना लागू है। इस योजना के अंतर्गत हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित संस्थान को रेलमंत्री राजभाषा शील्ड व साथ में 14 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशीलता के बदौलत ही हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें