फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों के लाखों गबन करने पर तीन डाक सहायक निलंबित, डाकघर पर अपना पैसा लेने पहुंच रहे लोग

Fri, 30 Aug 2019 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डाकघर में लोगों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधान डाकघर कैंट में खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी का मामला गरमाता जा रहा है। खाते से जालसाजी की शिकायत के बाद मामले में जहां तीन डाक सहायकों को निलंबित किया जा चुका है, वहीं अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। तो वहीं शनिवार सुबह खाताधारकों की डाकघर में भीड़ इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन


पोस्टऑफिस में खाते से गबन के मामले को लेकर खाताधारकों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिये कैंट पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। महिला खाताधारकों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए दर्जनों महिला कांस्टेबल को भी लगाया गया है।

अब डाक विभाग के साथ-साथ पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस जालसाजी के मास्टरमाइंड का नाम भी सामने आ सकता है। डाकघर में करीब 20 से अधिक ऐसे खाताधारक है, कि जिनके खातों में से बिना किसी जानकारी के रुपये निकाल लिए गए। मामला करीब डेढ़ करोड़ रुपये का है, इसमें किसी के खाते में 5 तो किसी के खाते से 7 से लेकर 10 लाख रुपये तक निकाले गए हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब वह अपने खाते से निकासी करने पहुंचे। दो दिन से चल रहे इस मामले में हर दिन खाताधारकों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसको जैसे इसकी जानकारी मिल रही है, वह जांच करा रहा है कि कहीं उनके साथ तो ये हादसा नहीं हुआ है।

गुरुवार को भी काउंटर पर ऐसे लोगों की भीड़ लगी रही। लोग खातों की जांच कराने में लगे रहे। उधर खाताधारकों की शिकायत के बाद पीएमजी प्रणब कुमार के निर्देशन में तीन डाक सहायकों को निलंबित कर जांच शुरू करा दी गई है। इधर बचत योजनाओं के तहत जमा राशि मे घोटाले की जानकारी होने पर खाताधारकों ने गुरुवार को भी हंगामा किया।

कमच्छा निवासी खाताधारक देवेश अग्रवाल की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में देवेश ने अपने खाते से 14.55 लाख गबन करने का आरोप लगाया है।

खाताधारकों ने शुरू कराई खातों की जांच :
खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने का मामला सामने आने के बाद अब खातधारक डाकघर पहुंच रहे हैं। ऐसे लोग जो बचत की योजनाओं में रुपये जमा कर रहे हैं, अपने खातों की जांच करा रहे हैं। इसमें जिसके खाते में गड़बड़ी मिल रही है, वह अधिकारियों से शिकायत भी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस तरह का काम एजेंट और कर्मचारी की मिली भगत से हो रहा है।
विज्ञापन

और कई कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज :
डाकघर के इस मामले की चल रही जांच में हर दिन चौकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। फिलहाल तीन डाक सहायक निलंबित हो चुके हैं। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे जांच की कार्रवाई बढ़ती जाएगी, इसमें और भी कर्मचारियों का नाम सामने आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें