फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ने दिया अपने शहर या पास के जिले में प्रवेश परीक्षा केंद्र चुनने का मौका, प्रथम वरीयता में कर सकते हैं बदलाव 

Mon, 15 Jun 2020 08:33 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
kashi hindu vishwavidyalay bhu - फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu
विज्ञापन
बीएचयू प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रवेश परीक्षा कब और किन किन तिथियों में कराई जाएगी इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है लेकिन बीएचयू की ओर से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से केंद्र को लेकर विकल्प मांगा गया है। आवेदन करने वाले संबंधित अभ्यर्थी 20 जून तक ऑनलाइन केंद्र का विकल्प दे सकते हैं।
विज्ञापन


 बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर की प्रवेश के लिए इस बार करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। देश के करीब 202 शहरों में ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी है। इसमे वाराणसी में ऑफलाइन परीक्षा भी होगी। नियमानुसार आवेदन करते समय अभ्यर्थी को केंद्र को लेकर पांच विकल्प देने होते हैं।

अधिकांश अभ्यर्थी उसी स्थान को प्रथम वरीयता में भरते हैं जहां वह वर्तमान समय में या तो पढ़ाई कर रहे होते है या रहते हैं। विश्वविद्यालय ने ऐसे अभ्यर्थियों को प्रथम वरीयता के केंद्र के विकल्प में बदलाव का मौका दिया है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से अधिकांश अभ्यर्थी इस समय अपने मूल निवास पर हैं और फार्म भरते समय उन्होंने जो स्थान प्रथम वरीयता में दिया था उसे बदल सकते हैं।
विज्ञापन


 बीएचयू की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा पोर्टल www.bhuonline.in पर लॉग-इन करना होगा और यूईटी-पीईटी सूचना बुलेटिन 2020 में दिये गए टेस्ट शहरों की सूची में से अपने नजदीकी प्रथम वरीयता वाले शहर का चयन करना होगा। इस बारे में परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि 20 जून के बाद परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन के लिए अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र/शहर में परिवर्तन केवल एक बार ही किया जाएगा।

बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम वरीयता वाले शहर(विकल्प-1) में बदलाव के अपील को समायोजित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बशर्ते उस शहर में परीक्षा संसाधनों की उपलब्धता हो। बताया कि यदि आवेदक द्वारा चयनित शहर में परीक्षा संसाधन मौजूद नहीं होगा तो चयनित शहर से 200 किलोमीटर के दायरे में किसी दूसरे शहर में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें