सपा प्रत्याशियों की पहले दौर की सूची जारी होने के बाद वाराणसी में टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
जिनके टिकट पहले से घोषित हैं उन्हें टिकट कटने का डर है तो वहीं कुछ टिकट हासिल करने को परेशान हैं।
कुछ दावेदार लखनऊ में ही डेरा जमाए हुए हैं। सूत्रों की मानें तो सपा जिले में कांग्रेस को तीन और अपना दल (कृष्णा गुट) को एक सीट दे सकती है।
चार सीटों पर सपा लड़ेगी। शिवपुर और अजगरा में अखिलेश ने पहले से ही प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।
उत्तरी में जल्द ही प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वाराणसी समेत पूर्वांचल की सूची अगले तीन दिन में जारी हो सकती है।