फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सूर्य घर योजना के कैंप में मिलेगा सब्सिडी से लेकर ऋण और कनेक्शन तक का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए स्टॉल लगाए गए। बाल विकास, स्वच्छता, कृषि और स्वयं सहायता समूह के साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी देने के लिए भी स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत डीजी पावर सिस्टम, पैगंबररपुर पंचक्रोशी की ओर से तीन से सात सितंबर तक कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में सोलर पावर प्लांट लगवाने पर 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी के साथ तत्काल पंजीकरण, ऋण और बिजली कनेक्शन संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। पात्र लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी बताई जा रही है। कैंप का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी रिया सैनी ने किया। लखनऊ से पहुंचे आरईसी तकनीकी अधिकारी आयुष गर्ग, इंजीनियरिंग एवं परियोजना अधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम समेत अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रमोद चौबे, एडीओ सांख्यिकी हवलदार यादव, डीजी पावर सिस्टम के निदेशक सूबेदार यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें