फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में हेल्प डेस्क पर मिलेंगे केक-चाकलेट और बेकरी के उत्पाद

Sat, 30 Nov 2019 10:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट हेल्प सेंटर के आउटलेट (कैफे) के उद्घाटन के बाद जैतपुरा की संवासिनियों द्वारा बनाए गए उत्पाद का निरीक्षण करते मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में अब केक, मफेन्स, ब्राउनी चाकलेट भी खरीदा जा सकता है। विश्वनाथ मंदिर के हेल्प डेस्क पर इसके लिए आउटलेट (कैफे) खोला गया है।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर हेल्प डेस्क पर संवासिनी गृह की लड़कियों के हाथ से बनाए गए खाद्य उत्पाद श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होंगे। शुक्रवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने स्टाल का उद्घाटन किया। कमिश्नर ने बताया कि बच्चियों को स्वावलंबी बनाने के लिए बाबा दरबार से यह पहल की गई है जिससे की उनके कदम आर्थिक तंगी के मोहताज न रहें।

महिला कल्याण विभाग आफ्टर केयर होम जैतपुरा स्थित सामाजिक संस्था की पांच मूक बधिर बच्चियों को काउंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पांच बच्चियों ने बेकरी का काम सीखा है। उत्पादों का शुल्क सामान्य रखा गया है। इससे पहले शुद्धता का पूरा ध्यान रखते हुए किसी उत्पाद में अंडे का उपयोग नहीं किया गया। मेफेन्स, ब्राउनी, फ्रूट केक सभी के रेट भी बाजार में मिलने वाले उत्पाद के बराबर ही रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें