फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैबिनेट मंत्री ने यूपी दिवस पर काशी की विभूतियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- नमोघाट पर आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की
विज्ञापन

- सीएम युवा अभियान के प्रथम चरण की लांचिंग कर लाभार्थियों को दिए चेक
- उपराष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ प्रदर्शनी देखी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को नमोघाट पर दीप जलाकर उत्तर प्रदेश दिवस-2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली काशी की विभूतियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीएम युवा अभियान के तहत प्रथम चरण के लांचिंग की और लाभार्थियों को चेक दिए। घाट पर आयोजित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी देखी और उसकी सराहना की। इस दौरान उपराष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
कैबिनेट मंत्री ने काशी की विभिन्न विभूतियों पंडित राजेश्वर आचार्य, सरोद वादक अंशुमान महाराज, पं. रविशंकर मिश्र, सरोज वर्मा, दीनानाथ यादव को सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र में ललित उपाध्याय, शिखा यादव, प्रशांति सिंह, सोनाली कन्नौजिया और अंकित यादव को सम्मानित किया गया। सीएम युवा अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के उद्यम के लिए चयनित लाभार्थी विवेक चौरसिया, पूजा तिवारी, ऊषा देवी, आनंद कुमार गुप्ता, आकाश कुमार, सोनम केशरी को स्वीकृत पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग, उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, नगर निगम, हस्तशिल्प, सिल्क, स्थानीय स्टोन वर्क (जीआई) उत्पाद, बैंक हेल्प डेस्क आदि के स्टाॅल लगाए गए थे।
विज्ञापन

-
प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर : कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2018 से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है। वर्तमान केंद्र सरकार ने अब तक 4 करोड़ मकान देश के गरीबों को दिया है। देश एवं प्रदेश में व्यापक रोजगार सृजन हुआ है, जिससे युवा बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। हम सभी को मिलकर हर तरह से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। उन्होंने प्रयागराज में आयोजित हो रहे भव्य महाकुंभ के प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व के विषय में बताया। कहा कि महाकुंभ ज्ञान एवं ऊर्जा का केंद्र है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, अपर पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा, सीडीओ हिमांशु नागपाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें