कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जन चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान विकास कार्यों का जनता से फीडबैक लिया और कहा कि भाजपा हर परिस्थिति में जनता के साथ है।
चिरईगांव भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को देर शाम चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत मढ़नी में जनचौपाल लगा कर सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उसका जम कर बखान किया।
विज्ञापन
वहां उपस्थित लाभार्थियों से उनको मिल रहे लाभ की भी जानकारी ली। उन्होंने नौजवानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी बेरोजगार नहीं रहेगा। सरकार ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का रास्ता खोल दिया है। इससे खेल-कूद में लोगों की रुचि बढ़ी है।
इसके अलावा विभिन्न प्रकार के रोजगार परक योजनाओं के लिए बैंकों से सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की भी ब्यवस्था की गई है।सम्बिधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती की पूर्व संध्या पर उनको नमन करते हुए कहा उनके उच्च आदर्शों को कायम रखने में पार्टी कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह,अधिशासी अभियंता विद्युत भारत-भूषण राय, एसडीओ विक्रान्त, गौरव सिंह, प्रेम चौहान, राहुल पाण्डेय एडवोकेट, श्याम कार्तिक मिश्रा, नवीन मिश्रा, देवमणि तिवारी मंगरू राजभर कमलेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।