खेती-किसानी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के प्रति काफी बड़ी सोच रखते हैं। उन्होंने 36 हजार करोड़ का लोन माफ किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार लघु और सीमांत किसानों को बढ़ावा दे रही है। इन किसानों का एक लाख तक का लोन माफ किया जाएगा।
देखा जाए तो किसान सम्मान समृद्धि योजना ने उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ 57 हजार किसानों का लोन माफ किया गया। किसानों को क्रेडिट कार्ड भी वितरित किया गया। प्रदेश में उद्योग, सड़कों का जाल, बिजली और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता मिशन के तहत घर-घर शौचालय, अपराध पर अंकुश, पशु चारागाह समेत अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से काम हुआ है।