फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में 200 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित, इंटरनेट बंद होने से हर कोई हुआ परेशान

Sun, 22 Dec 2019 09:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नागरिकता कानून के खिलाफ वाराणसी में हुआ था विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

इंटरनेट बंद होने से व्यापार पर गहरी चोट लगी। दो दिन इंटरनेट बंद होने से बनारस में 200 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ। डिजिटल इंडिया के दौर में हर कोई इंटरनेट बहाल होने की जानकारी शनिवार को देर रात तक लेता रहा।

विज्ञापन


आनलाइन लेन-देन न होने से पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी कही जाने वाली दालमंडी, गोला दीनानाथ, विशेश्वरगंज से लेकर इलेक्ट्रानिक मंडी कोदई चौकी, आटोमोबाइल सेक्टर, चौक स्थित साड़ी गद्दी से लेकर सराफा कारोबार और रियल इस्टेट, पर्यटन, होटल, मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, आनलाइन फूड कंपनी, टैक्सी कैब सहित निजी अस्पतालों आदि का कारोबार प्रभावित हुआ।

शहर के जेएचवी, आईपी सिगरा, आईपी विजया और पीडीआर माल में आनलाइन टिकट बुक न होने के चलते लोगों को काउंटर पर लाइन लगकर टिकट लेना पड़ा। वहीं शहर के 400 से अधिक आईआरसीटीसी के सेंटर भी खामोश रहे। शहर के प्रमुख व्यापारियों के अनुसार पूर्वांचल में करोड़ों का व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


50 करोड़ का साड़ी कारोबार प्रभावित
बनारसी साड़ी वस्त्र उद्योग के महामंत्री राजन बहल ने बताया कि दो दिन में लगभग 50 करोड़ का साड़ी कारोबार प्रभावित हुआ है। आया हुआ आर्डर निकाल नहीं पा रहे हैं। बंगाल सहित अन्य राज्यों से आए आर्डर और डिजाइन को आनलाइन नहीं निकाल पाने से व्यापार ठप है। इंटरनेट बंद होने से छोटे और बड़े कारोबारियों सहित ग्राहकों की परेशानियां बढ़ गई है।

50 करोड़ का आभूषण कारोबार ठप
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि इधर दो चार दिन से माहौल खराब होने और इंटरनेट बंद होने से बनारस सहित पूर्वांचल में लगभग 50 करोड़ का आभूषण कारोबार प्रभावित हुआ है। अकेले सिर्फ 650 होलसेल और 1300 रिटेल आभूषण की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे ही नहीं है। 

100 करोड़ के पार रियल इस्टेट सेक्टर को नुकसान 
वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया के बताया कि रियल इस्टेट सेक्टर तो पूरा डिजिटल लेनदेन पर ही टिका हुआ है। सभी जरूरी कार्य को आनलाइन ही किया जा रहा है। दो दिन में करीब 100 करोड़ रुपये का नुकसान रियल इस्टेट सेक्टर को हुआ है।

चार करोड़ का नुकसान 
इलेक्ट्रिकल ट्रेड में करीब चार करोड़ का नुकसान है। काशी इलेक्ट्रिक कांट्रैक्टर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के महामंत्री कौशल तिवारी ने बताया कि डिजिटल लेनदेन ठप होने से माल लदी गाड़ी नहीं आ रही है। 

3 करोड़ की पर्यटन कारोबार को चपत
वाराणसी टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। काशी आने वाले डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पर्यटकों को खाली हाथ अपने घरों को लौटना पड़ रहा है। 

2 करोड़ का ट्रेवल्स में नुकसान
वाराणसी टूर एंड ट्रेवल्स के वरिष्ठ पदाधिकारी आकाश तिवारी ने बताया कि दो दिन से व्यापार ठप है। एयर व रेल टिकट बुकिंग नहीं हो पा रही है। करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है, कई गाड़ियों के भुगतान बंद है।
विज्ञापन

2 करोड़ का मोबाइल कारोबार थमा
वाराणसी मोबाइल विक्रेता संघ के वरिष्ठ सदस्य आशीष दुबे ने बताया कि इलेक्ट्रानिक्स गुड्स का कारोबार थम गया। करीब दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। फाइनेंस पर मोबाइल की बिक्री पूरी तरह से ठप है। 

1 करोड़ का व्यापार प्रभावित
वाराणसी मोटर पार्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय गुप्ता के अनुसार दो दिन इंटरनेट बंद होने से करीब एक करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है। ग्राहक आ रहे हैं लेकिन डिजिटल लेन देन नहीं होने के चलते वापस हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें